सूजी के रसगुल्ले की रेसेपी।




सूजी के रसगुल्ले एक बहुत ही  स्वादिष्ट और लाजवाब मिठाई है जितनी यह स्वादिष्ट है इसे बनाना उतना ही आसान है। इसे बनाने की सभी सामग्री हमें हमारे घर पर ही मिल जाती है और इसमें बहुत अधिक समय भी नहीं लगता है। 

प्रसिद्धः-

जैसा की आप सभी जानते ही होंगे की रसगुल्ला बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई है, पर अब यह पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इस मिठाई का चलन दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

अगर हम बात करें इसके स्वाद को लेकर तो शायद ही एैसा स्वाद किसी अन्य मिठाई में आपको मिलेगा। आज कल तो हर छोटे बड़े फंक्शन में इसका चलन बढ़ता ही जा रहा है, और लोग इसे बहुत पसंद भी करते है। 

तो आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी सहायता से आप भी अपने घर पर सूजी के रसगुल्ले बना सकते है। आप सभी नीचे दी गई विधि को फाॅलो करें और बहुत ही स्वादिष्ट रसीले और मुलायम रसगुल्ले बनायें और स्वाद से खाये और सबको खिलायें।

सूजी के रसगुल्ले बनाने में लगने वाला समयः-

सूजी का रसगुल्ला बनाने में अत्यधिक समय नही लगता है। इसे बनाने के लिए सिर्फ 20 मिनट से 30 मिनट ही आपको देना होता है, और इतने कम समय में आप इसे बना सकते है।

सदस्यों के अनुसारः-

नीचे दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह रसगुल्ला 5 से 6 सदस्यों के लिए काफी है। अगर आप सदस्यों की संख्या बढ़ाते है तो अपनी इच्छा के अनुसार सामग्री भी बढ़ा सकते है।

आवश्यक सामग्री - 

1. सूजी : 2 कटोरी
2. चीनी : 1.5 कटोरी
3. पानी : 1 से 1.5 ग्लास
4. इलाइची : 3-4
5. ड्राई फ्रूट्स : 0.5 कटोरी
6. देषी घी : 4-5 चम्मच
7. दूध : 4 कटोरी




बनाने की विधि - 

  • एक साफ बर्तन लें।
  • बर्तन में पहले दूध डालें, याद रहे दूध अगर गाय का होगा तो रसगुल्ले उसने ही मुलायम और स्वादिष्ट बनेंगे। 
  • दूध को धीमी आंच पे पकायें।
  • पके हुये दूध में 2 चम्मच देशी घी डालें उसके बाद 4 चम्मच पिसी हुई चीनी डालें।
  • मिक्स दूध में सूजी डालना शुरू कीजिए, सूजी धीरे-धीरे कई बार में डालें, और अगर आप रसगुल्ले को और आकर्षित बनाना चाहतें है तो इसमें आप रंग का प्रयोग भी कर सकतें हैं, जो रसगुल्लों में उपयोग किया जाता है, जिससे कि इसमें गांठी न पडे़ और मिक्स करते रहें।
  • जब तक दूध की मात्रा सूख न जाये मिश्रण को धीमी आंच में पकने दें।
  • जैसे ही दूध पूरा मिक्स हो जाये इसे 10 से 15 मिनट तक मिश्रण ठंडा होने के लिये रख दें।
  • ठंडा होने के बाद मिश्रण में 1 चम्मच घी मिला लें जिससे यह चिपके नहीं। 
  • मिश्रण के गोले बनाने के लिए पहले अपने हांथों में घी लगाये तब इसके छोटे-छोटे पेड़े बना लें और उन पेडों को चपटा करके इसमें ड्राई फ्रूट्स (जैसे बादाम, काजू आदि) डालकर इसे चारो तरफ से कवर करके बाॅल बना लें।
  • अगले चरण में हम चाश्नी बनायेंगे। चाश्नी को हम रसगुल्ले बनाने की विधि के साथ-साथ भी बना सकते हैं, इससे हमारा समय बचेगा।
  • चाश्नी के लिये दूसरे बर्तन को धीमी आंच करके उसमें दो कटोरी पानी चढ़ायेगे।
  • बर्तन में जो पानी चढ़ाया है उसमें चीनी डालेंगे और साथ ही तीन इलाइची के दानें डालेंगे। 
  • पानी को तेज आंच पर पकायें। याद रहे चाश्नी ज्यादा पतली न हो।
  • अब बने हुए बाॅल को चाश्नी में डालकर 5 से 6 मिनट तक धीमी आंच में पका लें।
  • अब अंत में इसे ठंडा होने के बाद परोसें और आनन्द लें।




स्वादः-

मुलायम, स्पंजी, रसीले और हल्के इलाइची के स्वाद वाले।



परोसने का तरीकेः-

इनका आनन्द लेने के लिये इसे रात में डेजर्ट के रूप में या तो दोपहर के भोजन में भोजन के साथ एक मिठाई के रूप में परोस सकते है। या तो किसी भी दिलकश नाश्ते के रूप में भी परोसा जा सकता है।

Comments

Post a Comment