
Kaju Katli
एक नजर

रेसिपी क्विजीन : इण्डियन
समय : 20 से 30 मिनट
मील टाइप : वेज
काजू की बर्फी रेसिपी-
काजू कतली (काजू बर्फी) एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जिसके बिना दिवाली का त्यौहार अधूरा लगता है। इस मिठाई को घर पर बनाने में मेहनत भी कम लगती है, और समय भी अधिक नष्ट नहीं होता। इसे बनाना आसान है।
काजू की बर्फी बनाने के लिए सामग्री-
काजू की बर्फी बनाने में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इसको बनाने के लिए आपको सिर्फ काजू, दूध और चीनी की जरूरत होती है। आप चाहे तो इसमें इलाइची पाउडर भी डाल सकते हैं।
काजू की बर्फी की सामग्री-
- 250 ग्राम काजू
- 250 ग्राम चीनी
- 240 ग्राम दूध
- चाँदी का वरक
- घी लगा बर्तन (बर्फी जमाने के लिए)
- सबसे पहले काजू और दूध को एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- पेस्ट में चीनी डालें. हल्की आंच पर पकाएं।
- जब चीनी घुल जाए, तो मिक्सचर को एक बार उबाल लें।
- मीडियम आंच पर मिक्सचर को चलाते रहे। जब मिक्सचर पैन का किनारा छोड़ने लगे और गूंथे हुए आटे की तरह हो जाए, तो इसे आंच से उतार लें।
- घी लगे बर्तन पर निकालें।
- करीब 1/4 और 1/8 मोटे पीस में जमाने के लिए रख दें।
- ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं।
- ठंडा होने के लिए रख दें।
- डायमंड शेप में काटकर सर्व करें।
काजू की बर्फी को कैसे सर्व करें-
इसके ऊपर आप चांदी का वर्क लगाकर परोस सकते हैं।
रेसिपी नोट-
अगर आप काजू बर्फी का स्वाद लम्बे समय तक खाना चाहते हैं तो इसे फ्रिज में रखें, ऐसा करने से आप असे 15 दिनों तक आराम से खा सकते हैं।
की-इन्ग्रेडियन्स काजू, चीनी, दूध, चांदी का वर्क, घी लगा बर्तन।


thankyou!
ReplyDeleteNice share
ReplyDeleteNice recipe...
ReplyDelete